उन्नाव। जिले में ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। अचलगंज निवासी बाबू
गुड़िया (43) पुत्र द्वारिका को सांस लेने में दिक्कत थी। लंबे समय से चली आ
रही इस बीमारी का इलाज वह उन्नाव में करा रहा था। मंगलवार दोपहर वह दवा
लेने के लिए निकला था लेकिन रास्ते में ही उसकी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई
और मौत हो गई।
शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को सीताराम
कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवती सोनी पुत्री कृष्ण चंद्र की ठंड लगने से मौत
हो गई। पिता ने बताया कि बेटी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ी थी जिसे
चिकित्सक को दिखाया गया। डाक्टर ने ठंड लगने की बात कही थी, आज अचानक तबीयत
और बिगड़ी जिसे उपचार को ले जाते समय मौत हो गई।
वहीं, गांधी नगर की रहने
वाली एक वृद्धा की ठंड लगने से मौत हो गई है। गांधीनगर के गली नंबर दो की
रहने वाली एक 80 वर्षीय महिला की कुछ दिन पहले ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई
थी। जिसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।