फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस 40 हजार, ऑनलाइन सिर्फ एक हजार

Wed, 31 Dec 2014 12:13 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़ा और शस्त्रों का दुरुपयोग रोकने के लिए उन्हें ऑनलाइन कराने में लाइसेंस धारक दिलचस्पी नहीं ले रहे। पिछले छह माह में केवल एक हजार लाइसेंस धारकों ने शस्त्रों का डेटा ऑनलाइन कराया, जबकि जिले में लाइसेंसी शस्त्र धारक लगभग 40 हजार हैं। शस्त्र लाइसेंस ऑनलाइन नहीं कराने पर संबंधितों को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा क्योंकि अगले साल एक अक्तूबर से ऑनलाइन न होने वाले लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

तमाम गड़बड़ियों और परेशानियों से बचने के लिए गत जून में केंद्र और प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर शस्त्र लाइसेंस ऑनलाइन करने की व्यवस्था लागू की थी। इसके लिए थाना स्तर पर शस्त्र धारकों की बैठकें करके उन्हें लाइसेंस ऑनलाइन कराने को फॉर्म भरने के लिए दिए गए। बावजूद इसके लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही नहीं शस्त्र अनुभाग या थानों से फॉर्म लेने के बाद में अलग से कोई नहीं पहुंचा। वहीं प्रभारी अधिकारी शस्त्र जयनाथ यादव ने बताया कि ऑनलाइन शस्त्र धारक को दिए जाने वाले आईडी नंबर से उसकी पहचान आसान हो जाएगी। ऐसे लाइसेंसों का विवरण नेशनल डेटा बेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस साफ्टवेयर (एनडीएनएल) पर डाला जा रहा है। कहीं बाहर जाने पर संबंधित अधिकारी एनडीएनएल पर आईडी नंबर डालकर क्लिक करते ही लाइसेंस का सत्यापन कर सकेंगे। इससे लाइसेंस धारक को ही आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें