फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा का जंगला तोड़ मूर्ति ले गए चोर

Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगटापुर स्थित एक ठाकुरद्वारा की दीवार का जंगला तोड़कर अंदर रखी संगमरमर की मूर्तियाें सहित आधा दर्जन अन्य मूर्ति पार कर दी। ग्राम प्रधान और ठाकुरद्वारा के पुजारी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगटापुर में एक छोर पर ठाकुरद्वारा मंदिर स्थापित है। इस ठाकुरद्वारा के पुजारी दिनेश कटियार गुरुवार की शाम ताजपुर स्थित अपने घर चले गए थे। तभी रात में ठाकुरद्वारा की पिछली दीवार में लगे जंगले को तोड़कर अंदर पहुुंच चोर संगमरमर की माता भवानी, गणेश सहित पीतल के शेषनाग, राधाकृष्ण, रामचंद्र आदि की मूर्तियां उठा ले गए।

सुबह जब मंदिर के पुजारी दिनेश और भक्त मंदिर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी है। ग्राम प्रधान अमरेश पटेल और पुजारी ने बांगरमऊ कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें