फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर नगदी, जेवर पार

Sun, 15 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। थानाक्षेत्र के गांव नसीरपुर के मजरा बंदीखेड़ा में शनिवार की रात एक घर में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने सिलेंडर, गेहूं से भरी बोरी, तीस हजार रुपये और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


घटना के समय मां-बेटी बाहर के कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह जानकारी होने पर उन्होंने थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।

बंदीखेड़ा में रहने वाली सुमन पत्नी गणेश यादव के यहां शनिवार की रात चोर पीछे की दीवार से सेंध लगाकर अंदर पहुंचे। यहां चोरों ने किचन से पचास किलो गेहूं की बोरी के साथ एक गैस सिलेंडर पार कर दिया।

उसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखे बक्से से तीस हजार रुपये, बाला, झुमकी, पायल व जंजीर उठा ले गए। घटना के समय सुमन अपनी बेटी गायत्री के साथ बाहर के कमरे में लेटी हुई थी। सुबह होने पर दीवार कटी देखी तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें