एक वर्ष में तीसरी बार प्रधान के घर में चोरों ने धावा बोला। परिजनों की नींद खुल जाने के कारण चोर मारपीट कर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-सुम्हारी के प्रधान संतोषपाल पुत्र रामऔतार ने बताया कि गुरुवार रात उसके माता-पिता आंगन व अन्य लोग कमरों में सो रहे थे। रात एक बजे चोर घर में घुसने से पिता की नींद खुल गई। इस पर जब उन्होंने उठने की कोशिश की तभी चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे।
शोरगुल सुनकर परिजनों के कमरों से बाहर आते ही चोर भाग निकले। पिछले साल 12 अप्रैल की रात भी चोरों ने इनके घर में घुसकर 5 लाख का माल पार कर दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन आज तक खुलासा नहीं हुआ। इसके चलते पीड़ित व उसके परिजन दहशत में हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।