फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में बैंक प्रबंधक पर हमला, पीटकर किया घायल

Sat, 29 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हमला - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की बंडा शाखा के प्रबंधक पर पांच युवकों ने हमलाकर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। प्रबंधक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीएनबी की बंडा शाखा के प्रबंधक फैज अहमद खान बंडा के ही मोहल्ला रामनगर में पलविंदर सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को वह बैंक का काम निपटाने के बाद साढ़े छह बजे कार से कमरे की ओर जा रहे थे। खुटार रोड पर बाजार के पास पांच युवकों ने मैनेजर की कार को रुकवाया और कार रुकते ही उन्हें बाहर खींचकर बेल्ट और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सरे बाजार मारपीट होते देखकर भी लोगों ने मैनेजर को बचाने का प्रयास नहीं किया। भीड़ बढ़ती देख मारपीट करने वाले मौके से भाग निकले। 
आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी औैर बैंक प्रबंधक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी पाकर बैंक के तमाम कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे और मैनेजर से घटना की जानकारी ली। पुलिस भी मौके पर पहुंची औैर आसपास के लोगों से हमलावरों के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। फैज अहमद खान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक का मानना हैै कि इस समय कैश की किल्लत चल रही है, जिस कारण तमाम ग्राह नाराज हो जाते हैं। किसी ग्राहक या उसके मिलने वाले ने ही घटना को अंजाम दिया है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रबंधक को घेरकर पीटे जाने से बैंककर्मियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें