फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चार लोगों की मौत

Sat, 25 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
acident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्रकों के बीच लेटे चालक और हेल्पर समेत तीन की दबकर मौत हो गई। बाद में कंटेनर चालक ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर  पुलिस ने मृतकोें के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की वजह कंटेनर चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के  नवाबगंज के टेकारी गांव निवासी सलमान (25) पुत्र नन्हें खां, इसी मोहल्ले  के शमसीर अहमद का ट्रक चलाता था। बताते हैं कि सलमान के दूर के रिश्तेदार साऊद (26) पुत्र मुशीर व नासिर (20) पुत्र मासूक ने ट्रक पर साथ चलने की इच्छा जताई थी। गुरुवार को सलमान दोनों रिश्तेदारों के साथ ट्रक पर लोहे के एंगल लादकर मुजफ्फ र नगर के लिए निकला।  शुक्रवार तड़के उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के आकमपुर गांव के पास उसने ट्रक खड़ा कर दिया। इसी बीच टेकारी गांव निवासी अशरफ आलू लदा ट्रक लेकर पहुंच गया। सलमान ने दोनों ट्रकों के बीच सुस्ताने भर की जगह छोड़कर दूसरे ट्रक को पीछे खड़ा करा दिया। सलमान, साऊद व नासिर ट्रकों के  बीच चादर बिछाकर लेट गए। इसी बीच पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर आलू लदे ट्रक में जा घुसा। भीषण टक्कर से आलू लदा ट्रक सलमान व उसके दोनों रिश्तेदारों को कुचलते हुए एंगल लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में सलमान, साऊद व नासिर की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने करनपुर डिडौली अमरोहा निवासी कंटेनर चालक शानू (22) पुत्र बाबू को स्टेयरिंग के बीच फंसा देख राहगीरों की मदद से निकाला और सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंटेनर चालक शानू ने झपकी आने से हादसा होने की बात कही। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें