गंगाघाट थाना क्षेत्र के पिंडोखा निवासी अधेड़ ने दबंग युवकों को आम तोड़ने से मना किया तो उन्होंने लाठियों से उसका सिर फ ोड़ा दिया। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है।
पिंडोखा निवासी 52 वर्षीय बुद्धी लाल पुत्र रत्नू ने बताया कि मंगलवार को वह बाग में आम देख रहा था। तभी गांव में रहने वाले सुधीर, लाला व चार अज्ञात लोग बाग में घुस आए। यह आम तोड़ने लगे। विरोध करने पर इन्होंने लाठियों से पिटाई कर घायल कर दिया। हमले में एक हाथ टूट गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की बात कही है।