फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रही पुलिस, चोर लाखों का माल ले गए

Mon, 11 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में फैला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मौलाबांकीपुर गांव निवासी गिरिजाशंकर शनिवार रात को बाग स्थित ट्यूबवेल पर सोने चले गए। सुबह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि कमरे में रखे बक्से टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित किसान ने 60 हजार की नकदी और जेवरात समेत दो लाख का माल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के शीतलगंज मोहल्ला निवासी बाले पुत्र बिंदा प्रसाद की कुसुंभी रोड पर मोबाइल शॉप है। रोज की तरह शनिवार को दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात चोरों ने पीछे के  दरवाजे की कुंडी तोड़कर लगभग 90 हजार रुपये के कीमती मोबाइल और ढाई हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ प्रतिनिधि के  अनुसार, गांव निवासी राधेलाल पुत्र लल्लू चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। होली के त्योहार में वह घर आया था। त्योहार कर परिवार के साथ वापस चला गया। घर को सूनसान देख चोरों ने निशाना बना डाला। पीछे की दीवार से नकब लगा अंदर घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी और जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। रविवार को घर पहुंचे राधेलाल ने नकब लगी देख पुलिस को घटना की जानकारी देकर खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें