दबंगों ने जमीन का एग्रीमेंट करा रजिस्ट्री का दबाव
बनाया। किसान ने बिना रुपये लिए रजिस्ट्री से इनकार किया तो उसे अगवा कर
लिया। पत्नी ने सफीपुर कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महीने
भर तक सफीपुर स्थित आरामशीन में बंधक रहा किसान शनिवार की रात मौका पाकर
भाग निकला। उसने थाने पहुंचकर आपबीती बताई। उसने सात लोगों के खिलाफ हत्या
के इरादे से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि
रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के
शेरपुर खुर्द गांव निवासी गयाप्रसाद ने अगस्त में एक बीघा जमीन गांव के ही
मुन्नीलाल पुत्र गिरधारी को डेढ़ लाख रुपये में बेची थी। मुन्नीलाल ने पांच
अगस्त को गया प्रसाद से अपने नाम एग्रीमेंट करा लिया। जब गयाप्रसाद ने
रुपये मांगे तो मुन्नीलाल और साथी पहले रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगे।
पीड़ित
के मुताबिक उसने बिना रुपये बैनामा करने से मना किया तो 13 अगस्त की सुबह
मुन्नीलाल और उसके साथी रहीश बेग, नफीस, शिवराम, रामऔतार, अब्दुल और एनुल
ने पिटाई कर बोलेरो में डाल लिया। इन लोगों ने उसे एक आरा मशीन में बंधक
बनाकर रखा। पीड़ित के मुताबिक शनिवार को अब्दुल की बेटी की शादी थी।
सभी
शादी में व्यस्त थे। शनिवार की रात वह मौका पाकर भाग निकला। वह सड़क पर
आया तो पता चला कि वह सफीपुर में है। वह दहशत के चलते घर जाने की बजाय
आसीवन थाना क्षेत्र स्थित महेंद गांव ससुराल चला गया। वहां से पत्नी
शिवदेवी को सूचना दी। पत्नी गांव के डॉक्टर रौनक के साथ महेंद गांव पहुंची।
यहां से तीनों सफीपुर कोतवाली गए और पुलिस को जानकारी दी।