पुरवा। आलू देने के बहाने अधेड़ ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो बच्चा आरोपी की झोपड़ी में गंभीर हालत में मिला। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।आरोपी फरार है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम पड़ोस के गांव में रहने वाले आठ साल के बच्चे को खेत में आलू देने के बहाने अपने साथ लेकर गया और वहीं पर कुकर्म किया।
बाजार से लौटे पिता को जब बेटा घर पर नहीं मिला तो उसने तलाश शुरू की। तो बच्चा आरोपी के खेत में बनी झोपड़ी में मिला। पिता अपने बच्चे को लेकर पुरवा कोतवाली पहुंचा।
पुरवा कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र ओमहरे ने बताया कि बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।