फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगा सर्राफ का झोला और बाइक लूटी

Fri, 03 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफ की बाइक व झोला लूट लिया। थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी राम प्रकाश पांडेय की माखी थानाक्षेत्र के पावा चौराहे पर ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार को वह बाइक से दुकान खोलने जा रहे थे।

भदनी गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका और तमंचा लगा दिया। बदमाश गाड़ी में टंगा झोला व बाइक लूट ले गए। झोले में खाने के टिफिन था। सर्राफ ने बताया कि 25 हजार रुपये उन्होंने पैंट की जेब में रखी थी जो सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने थाने में तहरीर दी है। माखी एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें