फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 03 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका/ गड़वारा। पंजाब से लौटे युवक का शव एक पेड़ से लटकता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी बलराम वर्मा (20) पुत्र कालूराम रोजी रोटी के सिलसिले में करीब ढाई माह पहले बहन सुमन के पास पंजाब गया था। शुक्रवार सुबह मझगवां काशीपुर गांव में नीम के पेड़ से उसका शव लटकता लोगों ने देखा। पड़ोसी गांव का होने से लोगों ने बलराम की शिनाख्त कर ली और घटना की जानकारी परिवार के साथ ही पुलिस को दी। परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। युवक के पीठ पर बैग लटक रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष लल्लन सिंह यादव ने शव नीचे उतरवाया।
विज्ञापन


तलाशी ली तो उसके बैग से डायरी, कपड़े, दो मोबाइल, लखनऊ से अंतू तक का टिकट भी मिला। पैंट की जेब से 650 रुपये भी मिले। परिजनों ने बताया कि वह ढाई माह पहले बहन सुमन के पास पंजाब गया था। वहां चाट की दुकान लगाता था। एक अप्रैल को वह घर के लिए वहां से कहकर निकला था। इस दौरान गांव के लोग लूटपाट के बाद शव पेड़ पर लटकाने की चर्चा भी करते रहे, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। एसओ ने बताया कि बलराम ने खुदकुशी की है। इसके पीछे के कारण की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें