फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की गला रेतकर हत्या

Sun, 16 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मौरावां/उन्नाव।
मौरावां थानाक्षेत्र में एक महिला की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पति दोनों बेटों के साथ खेत पर था। देर शाम खेत से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। पति ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। एसपी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के दीवानबक्श खेड़ा गांव निवासी रविशंकर नाई की पत्नी सीमा (38) शनिवार को घर पर अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे पति रविशंकर अपने दो बेटों अंकित और सचिन के साथ गांव से करीब दो किमी दूर पारा गांव में बंटाई पर लिए गए खेत में उड़द की फसल काट काटने गया था। देर शाम करीब छह बजे सभी घर लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला था। पति के अनुसार कमरे का दरवाजा खोला तो सीमा का खून से लथपथ शव पड़ा था। वह शोर मचाते हुए बाहर निकला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर पुरवा सीओ सुशील कुमार और मौरावां थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। मृतका के पति ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तहरीर न मिलने से पुलिस ने नाम नहीं बताए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरदयाल यादव भी घटना स्थल पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार अभी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया उससे साबित हो रहा है कि हत्यारे ने काफी आक्रोश में हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें