फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से लाखों की चोरी

Sat, 08 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
police posted - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव चिलौली निवासी कैलाश पाल के यहां गुरुवार की रात चोर जीने के रास्ते से घर में दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से दो किलो चांदी व लगभग दो लाख रुपये के सोने के जेवर के अलावा चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल पार कर दिए। इतना ही नहीं चोर कपड़ों से भरा बक्सा भी उठा ले गए। सुबह जब कैलाश की पत्नी राजकुमारी उठी तो कमरे का ताला टूटा देखा तो दंग रह गई। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बक्से गायब थे। इधर-उधर पता लगाया तो बक्से घर से कुछ दूर बने नाले के किनारे पडे़ मिले। कैलाश के दो बेटे उड़ीसा में नौकरी करते हैं। घर में कैलाश के अलावा पत्नी व पुत्री ऊषा बाहर बरामदे में सो रही थी। थानाध्यक्ष रणधीर सिंह भदौरिया ने बताया कि जानकारी मिली थी लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

 अजगैन थानाक्षेत्र के गांव अजीजपुर लोखरिया निवासी नन्हेलाल पुत्र होशराम रैदास के यहां चोरों ने पीछे की दीवार से सेंध लगाकर पचीस हजार रुपये की नकदी व आधा क्विंटल मूंग दाल पार कर दी। नन्हेलाल ने बताया कि बकरीद पर बकरा बेचा था जिसके पचीस हजार रुपये रखे थे। नन्हेलाल की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाकर पूछताछ कर रही है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मौलाबाकीपुर में गुरुवार की रात चोरों ने बिहारी पुत्र तारा के ही दो घरों ताला तोड़कर हजारों रुपये के पीतल के बर्तन पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
माह भर में छह वारदातें, खुलासा एक भी नहीं
बारासगवर थानाक्षेत्र में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक छह से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। जिनका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। इसमें आठ सितंबर को श्याम सुंदर के यहां से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। नौ सितंबर को धानीखेड़ा स्थित गोवर्धन वर्मा की दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी हुई थी। वहीं 18 सितंबर को ऊंचगांव चौकी के निकट आशीष की मोबाइल सेेंटर से चोरों ने शटर तोड़ लाखों का माल पार कर दिया था। स्थिति यह है कि अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें