फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची एवं युवती की हत्या से थर्राया बंागरमऊ

Wed, 21 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की जांच में लगी डाग स्क्वायड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर बच्ची और युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। पहली घटना बांगरमऊ कस्बे की है। इसमें ननिहाल आई आठ साल की बच्ची सोमवार शाम अचानक गायब हो गई। मंगलवार तड़के उसका शव एक खाली प्लाट में मिला। रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। बच्ची के शरीर पर काटने और नाखून मारने के निशान होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता ने ननिहाल के पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक के भाई के साथ मारपीट की। सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचीं एसपी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और एनएसए की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में रविवार शाम को शौच जाते समय अगवा की गई युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब दस किमी दूर एक आम के बाग में मिला। हत्यारों ने गर्दन में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा है। मृतका के पिता ने अपने दो सगे छोटे भाइयों (मृतका के चाचा) समेत चार लोगों पर जमीन के विवाद में बेटी को अगवा करने और हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या-1

रेप के बाद बच्ची की हत्या
बांगरमऊ।  कस्बा के एक मोहल्ला निवासी आठ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में नहीं मिलने पर उसके भाई की पिटाई कर दी। वे रास्ता जाम कर दिया। एसपी ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। छात्रा कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल में छुट्टी के बाद छात्रा बड़ी बहन के साथ दूसरे कस्बा में रहने वाली अपनी नानी के यहां चली गई। सोमवार देर शाम को बच्ची अपनी बड़ी बहन और हमउम्र मौसी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान नानी के घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची को 100 रुपये का नोट देकर पास की दुकान से मसाला लाने को कहा। इसके बाद वह अपने घर चला गया। फुटकर पैसे न होने से दुकानदार ने पान मसाला नहीं दिया। इस पर बच्ची युवक को रुपये लौटाने के लिए उसके घर चली गई। काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर बड़ी बहन आरोपी युुवक के घर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। दस्तक देने पर भी कोई नहीं बोला तो वह वापस लौट गई। 


काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका  कोई पता नहीं चला। बच्ची के माता-पिता आरोपी युवक के घर पहुंचे तो उसने रुपये लौटाकर वापस चले जाने की बात कहकर चलता कर दिया। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे लोगों ने आरोपी युवक के घर से करीब पचास मीटर दूर एक खाली प्लाट में बच्ची का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। बच्ची के शरीर पर  कई जगह चोटें थीं। उसके  शरीर पर  काटने और दाहिने हाथ की अंगुलियों में गहरी चोटें मिलीं। मुंह से खून निकल रहा था।  कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। बच्ची के शव के पास से आरोपी के घर तक खून के छींटे पाए गए। घटना से आक्रोशित भीड़ आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची । दरवाजे में ताला लगा था। पड़ोस में रहने वाले उसके भाई ने कन्नौज ससुराल जाने की जानकारी दी। आक्रोशित भीड़ ने उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद भीड़ ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना पर एसपी नेहा पांडेय भी पहुंचीं। उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर फील्ड यूनिट पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। उसके घर के भीतर भी खून के छींटे मिले। स्निफर डॉग भी शव से आरोपी के घर के चक्कर लगाता रहा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। टीम में एफएसएल के डाक्टर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
हत्या-2
चाचाओं ने भतीजी को मार डाला
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के साईपुर सगौड़ा गांव से सोमवार को अगवा की गई युवती का मंगलवार को शव मिला। उसकी हत्या चाकू  घोंपकर की गई। मृतका के पिता ने अपने ही दो सगे भाइयों के खिलाफ जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  


कोतवाली क्षेत्र के साईपुर सगौड़ा गांव से रविवार शाम शौच जाते समय अगवा की गई महेंद्रपाल सिंह की बेटी ममता उर्फ  सोनी सिंह (18) का शव मंगलवार को गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर गोल्हुवापुर गांव के पास आम के बाग में पड़ा मिला। ममता की हत्या गले में चाकू घोंपकर की गई। युवती का  शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद शिनाख्त करा पाई। सूचना पर पहुंचे पिता व परिजन बेटी का शव देखकर बेहाल हो गए। एसपी नेहा पांडेय ने जांच की। मृतका के पिता ने बताया कि रविवार शाम को ममता अपनी छोटी बहन पूजा के साथ शौच के लिए गई थी। रास्ते में बोलेरो से पहुंचे उसके दो सगे छोटे भाई (मृतका के चाचा) संजय सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह व उनके साथी रामकरन व दीपू ने जबरन अगवा कर लिया था। छोटी बेटी पूजा ने विरोध किया तो अपहर्ताओं ने उसे जान से मारने की धमकी देर भगा दिया।

महेंद्रपाल ने बताया कि उसने घर पहुंचकर छोटी बेटी पूजा ने घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने सोमवार को बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर अपहर्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी।  पुलिस तलाश करने की बात कह रही थी कि इसी बीच  बेटी की हत्या कर दी गई। भाइयों के साथ पैतृक जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। यह  आए दिन पूरे परिवार की हत्या की धमकी देते थे। बांगरमऊ कोतवाल प्रदीप यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें