फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 10 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पड़ोसी युवक की बारात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को बस ने रौंद डाला। गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे साथी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के समय युवक हेलमेट नहीं पहने था। सिर में गंभीर चोट मौत का कारण बन गई। उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर हटाया।
विज्ञापन

हसनगंज कस्बा निवासी महमूद के बेटे नजमुल की शनिवार को शादी थी। सुबह 11 बजे करीब बारात हरदोई संडीला को निकली। नजमुल की शादी में शरीक होने के लिए उसका पड़ोसी साथी आसिफ (20) पुत्र रहीश बाइक से संडीला के लिए निकला। उसके साथ महमूद का नाती फैसल भी था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज थाना क्षेत्र के सेमरामऊ के पास एक साइकिल सवार को बचाने में आसिफ ने अचानक ब्रेेक  मार दी। पीछे से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आसिफ की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। बस उसे कुचलते हुए निकल गई। पीछे बैठा साथी फैसल दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आईं है। स्थानीय लोगों ने फैसल से जानकारी कर आसिफ के घरवालों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर जाने लगे। रास्ते में आसिफ ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस व मौजिक चालक वाहन समेत भाग गए।  

इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
आसिफ घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मां शहीदा कोख उजड़ने के गम में छाती पीटकर रो पड़ी। बारात में शामिल होने जा रहे दो दर्जन से अधिक लोग बीच रास्ते से वापस लौट आए। बेटे की मौत पर सिसक रहा पिता बोला कि आसिफ को बाइक से जाने से रोका था। यदि वह मेरी बात मान जाता तो यह दर्द न सहना पड़ता। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क से हटाया। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि दोनों वाहनों को जल्द ट्रेस कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने परिजनों से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें