फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर गिरा एलटी लाइन का तार, हालत गंभीर

Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बचाव करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों में लगी पुलिस मौरावां थाना क्षेत्र के दरेहटा गांव में लाइसेंसी असलहों का सत्यापन व पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंची थी। गांव के प्राइमरी स्कूल के बाहर ग्रामीणों से बातचीत के दौरान अचानक स्कूल से पोल तक गई एलटी लाइन टूटकर गिर गई। तार के नीचे खड़ा सीओ का हमराह चपेट में आ गया। भगदड़ के बीच ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से तार काटकर सिपाही को बचाया। बेहोशी हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गुुरुवार सीओ पुरवा अशोक सिंह व एसओ मौरावां के साथ दरेहटा गांव सत्यापन को पहुंचे थे। गांव के  प्राइमरी विद्यालय के बाहर पुलिस ग्रामीणों से हिस्ट्रीशीटरों व लाइसेंसी असलहाधारकों के बारे में जानकारी ले रही थी। स्कूल से पोल को जाने वाली एलटी लाइन में अचानक स्पार्क हुआ। तार के नीचे खड़ा सीओ का हमराह सिपाही अनुज (26) जब तक कुछ समझ पाता, तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। सिपाही को करंट की चपेट में देख वहां भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए आनन-फानन कुल्हाड़ी से तार काटकर सिपाही को अलग किया। घटना से पुलिस अधिकायिों के होश उड़ गए। सीओ सिपाही को अपनी जीप से सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि डाक्टरों ने सिपाही को खतरे से बाहर बताया है। विद्युत विभाग के एक्सईएन जेपी कौशल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें