फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद फायरिंग की सूचना पर हांफी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव चंद्रिकाबक्स खेड़ा में दुष्कर्म के आरोपी देवर को बचाने के लिए भाभी ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए दुष्कर्म व फायरिंग की फर्जी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आनन-फानन में गांव पहुंची। जांच में मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

 शनिवार सुबह पुलिस को चंद्रिका बक्सखेड़ा में महिला से दुष्कर्म के बाद दबाव बनाने के लिए फायरिंग की सूचना मिली।

मामले की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। एसओ फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो मामला फर्जी निकला। जांच में पाया गया कि एक अक्टूबर को हिलौली के कौशल विकास केंद्र के संचालक सूरज कुमार ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने एक छात्रा को बुलाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के भाई ने आरोपी सूरज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहा है।  सूरज को बचाने के लिए उसकी भाभी ने दुष्कर्म व फायरिंग की अफवाह फैलाई थी। इससे पीड़िता का भाई फंस जाए और सुलह कर ले।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि मामला फर्जी निकला है। जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें