फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने लाखों का तेल बेच गढ़ी लूट की कहानी

Wed, 04 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव) गाजियाबाद से वनस्पति लेकर बनारस के लिए निकले ट्रक चालक ने आधे दाम में माल चौबेपुर में बेच दिया और लूट की कहानी गढ़ दी। उसने लूट की वारदात बीघापुर थाना क्षेत्र में होना बताया। पुलिस ने तहकीकात की तो कहानी उल्टी निकली। पुलिस ने चालक एवं घटना में शामिल अन्य लोगों को धर दबोचा है। चौबेपुर से माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर संजय मिश्र ने चार दिन पहले  बीघापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि एक ट्रेडिंग कंपनी ने बनारस के लिए बुकिंग कराई। वनस्पति तेल के 640 टीन 20 लीटर के व 138 डिब्बे एक लीटर के लोड कर ट्रक चालक सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गोसाईखेड़ा गांव निवासी उमेश 26 अप्रैल को रवाना हुआ।

अगले दिन चालक ने बिहार थाना क्षेत्र में लूट होने की बात कही। बिहार पुलिस ने मामला बीघापुर का बता लौटा दिया। बीघापुर पुलिस ने चालक को पूछतांछ के  लिए रोका और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की माने तो जांच में लूट की कहानी फर्जी निकली। ट्रक चालक उमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौबेपुर करीब 11 लाख रुपये का माल पांच लाख में बूेच दिया।
विज्ञापन


चालक उमेश ने किराना व्यापारी के नई बस्ती शिवपुरी स्थित गोदाम में ट्रक खड़ा का सारा माल उतार दिया। इसके बाद  घटना को लूट का रूप देने के लिए 27 अप्रैल को खाली ट्रक लेकर उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर ककरारी गांव के पास पहुंचा। यहां चालक ने साथियों से कहकर अपने हाथ पैर बंधवाए और सड़क पर फेंक देने के लिए कहा। 

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि लूट की कहानी उसने अपने साथी गोलू निवासी रावतपुर कल्याणपुर कानपुर के साथ मिलकर रची। 27 अप्रैल को वह कानपुर आकर गोलू से मिला। इसके बाद योजना के तहत पूरा माल चौबेपुर निवासी सुबोध गुप्ता को बेच दिया। चालक के  हाथ पैर बांधकर फेकने के बाद उसका साथी गोलू खाली ट्रक लेकर सलवन रायबरेली मोड़ पर पहुंचा और वहीं ट्रक खड़ा कर घर निकल गया। एसओ मनोज मिश्र के अनुसार पूरे माल की बरामदगी भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें