फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पर बवाल, कर्मचारियों का किया घेराव

Sat, 04 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बीघापुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। फाल्ट के समय उपकेंद्र के कर्मचारियों के फोन न उठाने पर लोगों में और भी ज्यादा आक्रोश है। ध्वस्त बिजली व्यवस्था से परेशान क्षेत्र के गांव मलपुर व शिवरतनखेड़ा के एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने शुक्रवार दोपहर बीघापुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया। गुस्साए लोगों ने बताया कि उपकेंद्र में तैनात जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाना भी उचित नहीं समझते हैं। सरकार की गांवों को 14 घंटे बिजली आपूर्ति देने की घोषणाएं मात्र कागजी साबित हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि एक महीने के अधिक समय से फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया और न ही गिरे पड़े तारों को ठीक कराया गया है। समस्या के समाधान के लिए कर्मचारी उगाही में लगे रहते हैं। प्रदर्शनकारी उपकेंद्र के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। बंधक बनाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनंगपाल मिश्र ने ग्रामीणों से बात की। इसके बाद बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता से फ ोन पर ग्रामीणों की वार्ता कराकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य शंकर सिंह, रामसनेही, राजपाल, रामआसरे, शंकर बाबा, सियावती, रामदुलारी, फूलमती शामिल रहीं।
विज्ञापन


पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। पूरा नगर पिछले कई महीनों से लोवोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है। नगर में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर होने के बाद भी लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पाती है। लो वोल्टेज के कारण ओवरहेड टैंक को भरपूर पानी नहीं मिल पाता है। इससे लोगों को पानी भरने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंपों की लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग से मांग की लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर के अबरार खां, दानिश खां, ईबाद मियां,  वीरेंद्र कुशवाहा, महताब आलम, पंकज शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से समस्या का हल निकालने की मांग की है। इस मामले में जेई वीके सैनी ने बताया कि जब तक बारिश का मौसम नहीं शुरू होता है तब तक विद्युत संकट बरकरार रहेगा। बारिश होते ही इस समस्या का समाधान स्वयं ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें