फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बंधुओं पर हमले से व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
police posted - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यपारियों ने घटनाओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। मोतीनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन का रवैया नहीं सुधरा तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया कि सोमवार को व्यापारी सांकेतिक रूप से पैदल मार्च कर एसपी को ज्ञापन देकर इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद भी पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा तो सड़क पर उतकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में व्यापारी इश्तियाक गौरी, शैलेंद्र गुप्ता, कृष्ण गोपाल वर्मा, देवकांत जौहरी, महेश गुप्ता, संजय त्रिपाठी, रामस्वरूप समेत तमाम व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन


इनसेट
मृत साराफा व्यापारी के पिता ने दी आत्मदाह की धमकी
बीती 12 सितंबर को शहर के मोहल्ला एबी नगर में बदमाशों की गोली और लूट के शिकार हुए सराफा व्यापारी प्रमोद सोनी की 2 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत होने और घटना का अबतक खुलासा न होने से आहत पिता मोहनचंद्र सैनी ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि घटना को करीब एक महीना होने को है लेकिन पुलिस अभी तक न लुटेरों को पकड़ पाई है और न लूट का माल बरामद कर पाई है।
इनसेट
खुलासा पुलिस की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र रस्तोगी ने व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह जल्द से जल्द इनका खुलासा कर लुटेरों को पकड़े ताकि लूट की घटनाओं का सिलसिला रुके।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क पर उतरेंगे
समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष व सराफा कारोबारी शिशिर गुप्ता ने लूट की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस घटनाओं का खुलासा नहीं करती तो वह भी व्यापारियों के साथ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगे।
----------

 

जिलेभर में पुलिस ने व्यापारियों के साथ की बैठकें
सुरक्षा के उपाय अपनाने और मदद लेने की अपील
उन्नाव। सराफा कारोबारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं से परेशान पुलिस ने जिले के सभी थानों में व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के उपाय अपनाने, एहतियात बरतने और पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। शहर के मुख्य बाजार में सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से दुकान और दुकान के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। साथ ही दुकान में काम के लिए कर्मियों का पुलिस से सत्यापन जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी को दुकान से निकलने रात हो जाती है तो वह पुलिस को सूचना दे ताकि पुलिस व्यापारी के रूट पर गश्त व पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क कर दें। इससे घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

---------
 
सराफा व्यपारियों से हुई लूट की प्रमुख घटनाऐं
12 सिंतबर- शहर के मोहल्ला एबी नगर में सराफा व्यापारी प्रमोद सैनी को गोली मारकर करीब 10 लाख की लूट। इलाज के दौरान प्रमोद की मौत।
30 सितंबर- लखनऊ के मलिहाबाद निवासी सराफ रामनरेश सोनी को हसनगंज थानाक्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर पांच लाख का माल लूटा।
07 अक्टूबर-बारासगवर थानाक्षेत्र में सराफ सुरेंद्र व उसके भाई नरेंद्र को गोली मारकर करीब तीस लाख की लूट। दोनों की हालत गंभीर।
--------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें