बिछिया (उन्नाव)। विकासखंड के तौरा गांव के निकट संस्कार डिग्री कालेज के पास भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार की शूटिंग देखने के लिए भीड़ उमड़ी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोक प्रिय अभिनेता खेसारीलाल दबंग सरकार में पुलिस आफीसर की भूमिका निभा रहे हैं।
शूटिंग के दौरान खेसारीलाल खासे उत्साहित दिखे। उनका कहना है कि इस फिल्म के सारे तकनीशियन बॉलीवुड से हैं। योगेश मिश्रा द्वारा निर्देशित यह फि ल्म बड़ी सफलता पाएगी। उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ काम करने का अनुभव काफ ी अच्छा है। मजा भी आ रहा है। खेसारीलाल ने बताया कि फि ल्म के सभी तकनीशियन हिंदी सिनेमा से आते हैं। इससे नयापन सा है। यह फि ल्म अश्लीलता से दूर है। फिल्म मेहंदी लगा के रखना के बाद से ही तय कर लिया था कि मैं ऐसी कोई फि ल्म नहीं करूंगा, जिसे दर्शक परिवार के साथ बैठकर न देख सकें। खेसारीलाल ने कहा कि योगेश का क ांसेप्ट और उनके काम करने का तरीका भी पसंद आ रहा है। सी व्यू फि ल्मस और क्रिएटर्स लैब के बैनर तले बन रही भोजपुरी की सबसे महंगी फि ल्म दबंग सरकार के प्रोड्यूसर दीपक कुमार और राहुल वोहरा हैं। को-प्रोड्यूसर दिनेश तिवारी और प्रचारक संजय भूषण पटियाला व आनंद कृष्णा हैं। फि ल्म में खेसारीलाल के अलावा आकांक्षा अवस्थी, दीपिका त्रिपाठी, जयशंकर पांडेय, सुभाष यादव, अनूप अरोड़ा, विनय तिवारी, कृष्णा कुमार, अनिता सहगल, आयुषी तिवारी व संदीप यादव आदि नजर आएंगे। फिल्म के लेखक मनोज पांडेय व संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं।