फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन पास्ता जब्त, खोया के नमूने भरे

Tue, 03 Mar 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने शुक्लागंज स्थित मेसर्स श्यामलाल ट्रेडर्स में छापेमारी कर हजारों रुपये की कीमत का रंगीन पास्ता सिंथेटिक कलर की मिलावट होने की आशंका पर जब्त कर लिया। इस दौरान रंगीन कचरी, कार्नफ्लैक्स के आधा दर्जन से अधिक नमूने भी लिए हैं। वहीं शहर स्थित खोया मंडी से खोए के तीन सैंपल भरे गए।  
विज्ञापन

 
एसडीएम सदर जसजीत कौर की अगुवाई में खाद्य एवं औषधि विभाग के मुख्य खाद्य निरीक्षक केके त्रिपाठी के साथ फूड इंस्पेक्टरों की टीम ने पहले धवन रोड स्थित खोया मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही खोया बेच रहे व्यापारियों में भगदड़ मच गई।

अधिकांश व्यापारी अपनी डलिया छोड़कर भाग निकले। अधिकारियों ने किसी तरह से खोए के तीन नमूने लिए। इसके बाद टीम ने शुक्लागंज के नेहरू नगर स्थित  मेसर्स श्यामलाल ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा। अधिकारियों को गोदाम में भारी मात्रा में रंगीन कचरी, पापड़ आदि का स्टॉक मिला।
विज्ञापन


जांच में वहां पर रखे रंगीन पास्ते में सिंथेटिक कलर के प्रयोग की आशंका हुई तो अधिकारियों ने सैंपल लेते हुए लगभग 25000 रुपए कीमत का 740 किग्रा. रंगीन पास्ता जब्त कर लिया। इसके अलावा अधिकारियों ने गोदाम से रंगीन कचरी, चाइनीज पापड़ व कार्नफ्लैक्स के 7 नमूने लिए।

बताया जाता है कि कानपुर के व्यापारी संजय कुमार का गोदाम है। मुख्य खाद्य निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि लिए गए सैंपलोें को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 45 दिन के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया, सुबोध, नरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें