फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लोगों ने ट्रैक्टर से जा रहे किसानों को पीटा

Mon, 20 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलू बेचकर घर जा रहे किसानों के ट्रैक्टर में सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊखेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार सवार चार लोगों ने किसानों को पीटना शुरू कर दिया। किसानों की चीख सुन ग्रामीणों को आता देख कार सवार लोग मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर निवासी फूलचंद्र व चुन्नेलाल शनिवार को आलू बेंचने सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी स्थित बाजार आए थे। देर शाम आलू बेचकर दोनों किसान ट्रैक्टर से घर जा रहे थे। ललऊखेड़ा गांव के निकट रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार चार लोगों ने दोनों किसानों को पीटना शुरू कर दिया। किसानों की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक कार सवार लोग भाग निकले थे। किसान फूलचंद्र ने बताया कि कार सवार लोग नशे की हालत में थे और कार की रफ्तार तेज होने से उन्होंने खुद कार ट्रैक्टर में लड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें