फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट

Mon, 20 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के बाद शुरू हुई रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नूर में प्रधान राजकुमार और चुनाव हारे प्रत्याशी सुनील में चुनावी रंजिश चली आ रही है। रंजिश को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। प्रधान राजकुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह सुनील पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड, अवैध हथियार, धारदार हथियार से लैश होकर उनपर व परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में उसके चाचा ललित, विनोद, कृपाल, पिता चंद्रसेन, लवी घायल हो गए। आरोप है कि जब वह सीएचसी पर मेडिकल करा रहे थे तो उक्त लोगों ने सीएचसी में पहुंचकर फिर से उनपर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


ललित व लवी को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सुनील ने भी मारपीट कर उन्हें परिवार के दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें