फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को छत से फेंका, मौत

Sat, 21 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। तीन साल के पौत्र को पीटने से रोकने से नाराज मानसिक बीमार युवक ने अपने वृद्ध पिता को ईंट से मारा इसके बाद छत से धक्का दे दिया। घायल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के हाजीपुर गोसा गांव निवासी श्रवण शुक्रवार दोपहर अपने मृतक भाई के तीन साल के बेटे सूरज को पीट रहा था। पास में ही बैठे श्रवण के बुजुर्ग पिता खंजन (65) ने उसे अबोध बच्चे को पीटने से रोका तो झल्लाए श्रवण ने अपने पिता को ईंट से पीटा और इसके बाद छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

गंभीर रूप से घायल खंजन को उसके बड़े बेटे भइयालाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात मौत हो गई। भइयालाल ने अपने छोटे भाई श्रवण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें