फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से कपड़ा व्यापारी लपता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी मंगलवार की रात कस्बा स्थित दुकान बंद कर घर जाते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। देर रात परिजनों के मोबाइल पर लापता व्यापारी की खून से लथपथ तस्वीरें पहुंची। व्यापारी के ही मोबाइल से भेजी गईं तस्वीरों के साथ ही पुरथ्यावां पुल के पास शव पड़े होने की सूचना भी लिखी थी। परिजन आधी रात कर खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पिता ने औरास थाने में तहरीर दी है। बुधवार की सुबह एक बाग में उसकी बाइक मिली। इसके बाद हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया और उन्नाव-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर
विज्ञापन

पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आधे घंटे में जाम खुलवाया। उधर, एसओ ने बताया कि लापता व्यापारी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है।
औरास थाना क्षेत्र के साल्ही नैनपुर निवासी मुकेश (24) पुत्र छत्रपाल की औरास कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था, लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ मिला। इसी बीच औरास के लोधई गांव निवासी मुकेश के भांजे अनूप कुमार व मुंबई में रहने वाले भतीजे मंजेश के मोबाइल पर मुकेश की खून से लथपथ तस्वीरें उसी के नंबर से पहुंची।
विज्ञापन


तस्वीरें देख मंजेश व अनूप ने घर वालों से संपर्क किया तो उन्होंने उसके लापता होने की जानकारी दी। इस बीच मुकेश के व्हाट्सएप नंबर से उसका शव पुरथ्यावां पुल पर पड़े होने का मैसेज भी मंजेश के मोबाइल पर पहुंचा। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात परिजन पुरथ्यावां गांव के पास पुल पर पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने रात एक बजे औरास थाने में मुकेश के लापता होने की तहरीर दी। बुधवार सुबह 8 बजे औरास के सीसी गांव निवासी गोकरन के आम के बाग के पास मुकेश की बाइक मिली। मुकेश के साथ अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने उन्नाव-संडीला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। औरास थाना एसओ संजीव कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे व्यापारी के घर वालों को तेजी से जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

पुलिस ने मुकेश के नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन पहले संडीला और बाद में बछरावां में मिली। रात आठ बजे पहली लोकेशन उस स्थान की मिली है, जहां उसकी बाइक मिली। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि युवक का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि चार साल पहले भी मुकेश संदिग्ध हालात में लापता हुआ था। बाद में बछरावां में एक दोस्त के घर पर मिला था।

व्यापारी के जो दो फोटो भेजे गए हैं, उनमें एक फोटो में मुकेश का पूरे चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा। लेकिन चेहरे पर किसी तरह की चोट नहीं दिख रही, जबकि दूसरे फोटो में खून के धब्बे हैं, लेकिन सीने के पास चाकू के निशान जैसी कोई चीज भी दिख रही। पुलिस की नजर में इन फोटो में कई चीजें संदिग्ध हैं। चेहरे और मुंह के भीतर तक खून नजर आ रहा, लेकिन ऐसी कोई चोट नहीं दिख रही है। वहीं, बरामद मुकेश की बाइक से पुलिस को आठ इंच का एक स्टील का चाकू भी मिला है। पुलिस ने चाकू कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें