इटावा। जिले के कोतवाली में दहेज उत्पीड़न के मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी हबीब खां ने अपनी पुत्री सना अख्तर ने की शादी फैजान नहीम पुत्र मिर्जा नहीम बेग निवासी आजाद नगर के साथ की थी। शादी के बाद सना के ससुरालीजन उससे पांच लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। सना के मायके वालों ने ससुरालीजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बाद में ससुरालीजनों ने सना को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सना की तहरीर पर पुलिस ने पति फैजान सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।