फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया 8.28 लाख कैश

Thu, 28 Mar 2019 12:30 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे से गुजर रहे बांदा के व्यवसायी की एसयूवी से पांच लाख 28 हजार रुपये बरामद किए। वहीं एक युवक की बाइक से तीन लाख रुपये पकड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 

 

लालगंज के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बांदा के व्यवसायी अमित गुलाटी की एसयूवी (यूपी 90 एल 4048) की तलाशी करने पर एक बैग में रखे पांच लाख 28 हजार रुपये बरामद हुए। रुपये जब्त करते हुए पूरे मामले की सूचना डीएम और उच्चाधिaकारियों को दे गई है। 



उधर, सरेनी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फतेहपुर निवासी बृजेश सिंह की बाइक से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। बताते हैं कि बृजेश सिंह अपनी बाइक से रायबरेली आ रहा था। पूरे पांडेय चौराहा पर चेकिंग के दौरान उसकी डिग्गी से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन



पकड़ा गया युवक रुपये के बारे में कोई कागजात नहीं उपलब्ध करा सका। पुलिस रुपये जब्त कर युवक से पूछताछ कर रही है। एसआई राजीव कुमार ने बताया पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें