फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा खुद के अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर रचा खुद के अपहरण का नाटक
विज्ञापन


उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर युवती के अपहरण की सनसनीखेज घटना में रविवार को नया मोड़ आ गया। युवती का अपहरण नहीं हुआ था। उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने अपहरण का नाटक रचा था। युवती ने पिता को फोन कर परेशान न होने और बहनों की पिटाई न करने की बात कही तो मामला जानकारी में आया।


पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस 24 घंटे में युवती को खोज निकालने का दावा कर रही है। पुलिस आरोपी युवक के पिता को रविवार को पूछताछ के लिए औरास थाने लाई है।
विज्ञापन



औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अपनी दो छोटी बहनों के साथ खेत से वापस लौटते समय शनिवार देर शाम एक्सप्रेस-वे पर कार सवार युवकों के अपहरण की घटना पुलिस के मुताबिक नाटक है। युवती ने फिरोजाबाद निवासी प्रेमी हरिश्चंद्र के साथ मिलकर अपने अपहरण की कहानी रची।


हरिश्चंद्र लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही एसेंजी में जेसीबी चालक था। वह लंबे समय से युवती के घर के पास ही एक मकान में किराये पर रह रहा था। यहीं दोनों में नजदीकी हो गई। पांच दिन पहले ठेकेदार ने औरास क्षेत्र में काम खत्म होने की बात कहते हुए हरिश्चंद्र से आगरा के पास काम करने के लिए कहा था।


हरिश्चंद्र ने वहां काम करने से इनकार कर दिया। इस पर ठेकेदार ने उसकी छुट्टी कर दी। इसके बाद हरिश्चंद्र ने प्रेमिका से फोन पर बात की। दोनों ने भागने की योजना बनाई। योजना के तहत युवती शनिवार को छोटी बहनों के साथ खेत पर गई थी। लौटते समय वह हरिश्चंद्र के साथ कार में बैठकर फरार हो गई।


छोटी बहनों ने इसे अपहरण समझकर परिजनों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। औरास एसओ नारदमुनि ने बताया कि युवती के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के बाद घटना की हकीकत सामने आई है। उन्होंने बताया कि युवक और युवती को खोजा जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


युवती ने पिता को फोन कर बताई सच्चाई
अपहरण की कहानी रचने वाली युवती ने शनिवार देर रात पिता को फोन किया था। उसने कहा कि छोटी बहनों को पीटना या परेशान न करना। वह अपनी मर्जी से गई है। जल्द घर लौट आएगी। उसने प्रेमी के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन



- मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने से खुली हकीकत, फिरोजाबाद निवासी प्रेमी के साथ कार से भागी थी युवती, पुलिस प्रेमी के पिता को उठाकर लाई, कर रही पूछताछ, एक्सप्रेस-वे निर्माण एजेंसी में जेसीबी चालक था, काफी दिनों से था संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें