फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मायके में लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। मायके में रह रही विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है।


बीघापुर थानाक्षेत्र के भैंसई चतुर गांव निवासी वंदना (35) पत्नी श्रीकांत मिश्रा का विवाह 20 फरवरी 2015 को हुआ था। पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। थानाक्षेत्र के पकरा बुजुर्ग गांव निवासी पिता जगदीश प्रसाद आठ महीने पहले वंदना को घर ले गए थे। वंदना ने मायके में ही बच्चे को जन्म दिया था। पिता का आरोप है कि दो सप्ताह पहले श्रीकांत घर आया था और एक खेत की रजिस्ट्री उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। बेटी ने मना किया तो उसे गालियां दीं और घर में भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर बेटी ने बुधवार शाम कमरा बंद कर आग ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जगदीश ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

-पिता ने पति व ससुरालीजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
-आठ महीने से मायके में रह रही थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें