फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार की नगदी व शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान में सेंध, नगदी व शराब चोरी
विज्ञापन


उन्नाव। ग्राम सभा मगरायर में शुक्रवार रात चोरों ने शराब की दुकान में पीछे की दीवार से सेंध लगा दी। चोर 17 हजार रुपये नगद व पांच पेटी शराब चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।



मगरायर में शराब का ठेका संचालित है। इसका लाइसेंस बिहार थानाक्षेत्र के गांव चैनपुर मवैया निवासी राजेश जायसवाल के नाम है। ठेके की देखरेख मगरायर के सेल्समैन दिलीप कुमार तिवारी करते हैं। शुक्रवार रात ठेका बंद होने के बाद दिलीप घर चले गए। रात में चोरों ने शराब ठेके की पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। यह कैश बॉक्स में रखे 17000 रुपये व पांच पेटी शराब ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार सुबह ठेके पर पहुंचने पर दिलीप को चोरी की जानकारी हुई। दिलीप ने राजेश जायसवाल को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। राजेश जायसवाल ने तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप बिंद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


- 17 हजार रुपये की नगदी समेत पांच पेटी शराब ले गए, शनिवार सुबह हुई ठेका मालिक को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें