कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल
लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जमालनगर गांव के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यह घायलों को लखनऊ लेकर चले गए।
लखनऊ के काकराबाद मोहल्ला निवासी मिथुन सिंह (28) पुत्र श्रीपाल व चंद्रभान सिंह (30) पुत्र सीबी सिंह औरास कस्बा निवासी उमेश सिंह के चुनाव की मतगणना में आए थे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों कार से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जमालनगर गांव के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जमालनगर गांव के सामने हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो