फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह के दौरान लाखों के नगदी व जेवर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह में लाखों की नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन




उन्नाव। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित एक गेस्ट हाउस से तिलक समारोह के दौरान रुपयों व जेवर भरा बैग चोरी हो गया। लड़के के पिता ने बैग गायब देख पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों से जानकारी ली।


जानकारी न होने पर गेस्ट हाउस मैनेजर को बताया। मैनेजर की सूचना पर कोतवाली पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची।



सत्ती तालाब मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद बाजपेई के बेटे अमित का बुधवार को आदर्श नगर मोहल्ला स्थित सौभाग्य पैलेस में तिलक समारोह था। रात लगभग दस बजे तिलक चढ़ रहा था।
विज्ञापन




तभी पंडित ने जगदीश प्रसाद को बुलाया। जगदीश प्रसाद के पास एक बैग था। इसमें 2.50 लाख रुपये के साथ ही लगभग 25 हजार रुपये के सोने का सामान था।



वह बैग रखकर पंडित से मिलने चले गए। इसी बीच किसी ने बैग पार कर दिया। जगदीश वापस आए तो बैग गायब मिला। उन्होंने परिवारीजन व मौजूद लोगों से जानकारी की। बैग का पता नहीं लगा। जगदीश ने गेस्ट हाउस मैनेजर शिवशंकर शुक्ला को जानकारी दी।



मैनेजर की सूचना पर कोतवाली पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। गेट को बंद कराने के बाद अंदर मौजूद वेटर, सफाईकर्मी के साथ ही जिन पर शक था, तलाशी ली गई। जांच में कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पुलिस पीड़ित से तहरीर देने की बात कहते हुए लौट गई। जगदीश के छोटे बेटे विनीत बाजपेई ने बताया कि बैग पिता के पास था। वह गायब हो गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिला।
विज्ञापन




कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। फोर्स भेजा गया था। जांच में कुछ नहीं मिला। तहरीर देने के लिए कहा गया था। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।


- पीड़ित के मुताबिक 2.50 लाख की नगदी व पचीस हजार के जेवर चोरी हुए, मैनेजर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें