फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला ईदगाह गांधीनगर में खाना खाने के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें परिवार के चार लोगों से पीड़ित होने की बात कही है। वृद्ध ने पुलिस को संबोधित करते हुए कहा है कि इन लोगों को न छोड़ा जाए। छोटे भाइयों को बुला देना। कोतवाल के मुताबिक मामला जानकारी में नहीं है। वहीं जहर से मौत की आशंका पर स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी है।


शहर के ईदगाह गांधीनगर मोहल्ला निवासी किशोरी (65) फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। छह महीने से वह काफी परेशान था। उसने ठेला लगाना बंद कर दिया था। शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद रात करीब ग्यारह बजे वह बिना किसी को बताए घर से चला गया। देर रात करीब एक बजे घर लौटा। उसे उल्टियां हो रही थीं। रजनी व अन्य परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शनिवार की रात इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर आशीष सक्सेना को वृद्ध के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने दरोगा को संबोधित करते हुए परिवार के ही चार लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसके जाने बाद छोटे भाई और बेटी को बुला देना। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



सुसाइड नोट और संभावित जहर से मौत की आशंका के चलते डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को लिखित सूचना दी। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है।


- शनिवार को खाना खाने के बाद बिगड़ी थी हालत ,पत्नी ने पहुंचाया था अस्पताल, रविवार सुबह हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें