उन्नाव। शहर के मोहल्ला विकास नगर में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां रखा हजारों का माल उठा ले गए। मौके पर पहुंचे चौकी ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित से घटना के संबंध में तहरीर देने को कहा है।
विकास नगर निवासी मुंशीलाल गुरुवार को पैतृक गांव माखी में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। सूना घर पाकर चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और अंदर जाकर पीतल के बर्तन आदि सामान उठा ले गए।