फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कमी से फसल खराब, सदमे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया में खेत पर खराब फसल देखकर किसान की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन खेत पर पहुंचे और उसे लेकर पीएचसी गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का कहना है कि खेत में खड़ी फसल पानी की कमी से खराब हो गई, जिसकी वजह से किसान को सदमा लग गया है।
विज्ञापन


गांव मुसमरिया निवासी किसान राजेंद्र कुमार (48) पुत्र रक्कसी अहिरवार शुक्रवार की सुबह अपने खेतों पर गया था। वह खेत से लौटकर घर आया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर चुर्खी पीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चुर्खी थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि किसान की कैसे मौत हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

वहीं, परिजनों की मानें तो इस बार गेहूं की फसल को ठीक से पानी नहीं मिल सका, जिस कारण वह खराब हो रही थी। यही बात राजेंद्र के दिल को सदमा दे गई। गुरुवार को किसान दिवस और किसानों की पंचायत में भी नहरों और रजबहों को फुलगेज से चलाने की मांग की थी, ताकि गेहूं की फसल को पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें