फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन-बोलेरो भिड़ंत में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुमेरपुर। बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर सराय मनिहार गांव के निकट वैन- बोलेरो में हुई भिड़ंत में छह लोग घायल हो गये। वैन सवार लोग बक्सर घाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। चालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल लखनऊ के रहने वाले हैं।


लखनऊ के कृष्णानगर निवासी दिनेश कुमार की मां जयकला देवी का बुधवार को निधन हो गया था। परिजन उनका अंतिम संस्कार करने बक्सर घाट आए थे। शाम करीब छह बजे अंतिम संस्कार के बाद सभी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिकापुर-सराय मनिहार के बीच सुमेरपुर की ओर से आ रही बोलेरो में वैन भिड़ गई। घटना में वैन चालक दिनेश कुमार के अलावा पिता महारानीदीन (78), दिनेश कुमार (45), सूरजप्रसाद(52), गणेश (40) पुत्र रामप्यारे व दीपक (13) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां वैन चालक दिनेश कुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में बोलेरो सवार बाल-बाल बच गए।


- वैन सवार सभी घायलों को लाया गया स्वास्थ्य केंद्र, चालक जिला अस्पताल रेफर
- सभी घायल बक्सर घाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें