फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से लापता अधेड़ का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मौरावां। आठ दिन से लापता अधेड़ का शव गांव के बाहर एक खेत के पुराने कुएं में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तब मृतक की पहचान हुई। बड़े भाई के मुताबिक मृतक मानसिक बीमार था। हालांकि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव हिमीखेड़ा के मजरा मवई निवासी टिल्लू कोरी (50) 13 अगस्त को घर से बिना बताए चला गया था। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। भाईयों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को भी नहीं दी। बुधवार दोपहर गांव से करीब दो सौ मीटर कृपाशंकर दीक्षित के खेत में स्थित कुएं में ग्रामीणों ने किसी युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई सहदेव ने शव की पहचान की। सहदेव ने पुलिस को बताया कि टिल्लू तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह घर से अलग झोपड़ी में रहता था। वह शराब का आदी था और मजदूरी कर जीवन यापन करता था। परिवार से अलग होने के कारण वह कहां आता-जाता था इसका भी किसी को कुछ पता नहीं चलता था। भाईयों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एसआई अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

-भाई ने बताया कि मानसिक बीमार, पुलिस कर रही घटना की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें