फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने निकली महिला लापता, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बीघापुर। थानाक्षेत्र के गांव बहुराजमऊ के मजरे मल्लपुर में मवेशी चराने गई महिला घर नहीं लौटी। परिजनों को गांव से कुछ दूरी पर बने एक भट्ठे के सामने एक खंती में महिला की टूटी चूड़ियों के साथ ही लकड़ी का गट्ठर व कुछ खून के छींटे, चप्पल पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर जांच की। पति ने अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मल्लपुर गांव निवासी फूलदुलारी (45) पत्नी मुन्नीलाल लोधी शनिवार शाम खेतों की ओर मवेशी लेकर गई थी। देरशाम तक घर नहीं आईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो सूर्या भट्ठे के पास बनी खंती में महिला की चप्पल के साथ ही लकड़ी का गट़्ठर, खून के छींटे व टूटी चूड़ियां मिली। पति के मुताबिक , यह सब कुछ उसकी पत्नी का ही है। उसने किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं बताई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-परिजनों को गांव से कुछ दूर बने भट्ठे की खंती में महिला की टूटी चूड़ियां, चप्पल व खून के मिले छींटे
-पति ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका की जाहिर, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें