फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल व राजस्व निरीक्षक समेत 12 पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी एक युवक ने पिता को मृत दिखा जमीन का फर्जी बैनामा करने का आरोप लगाया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



गांव चिलौला निवासी कमलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता बाबूलाल को मृतक दिखाकर पुरवा के कन्हइखेड़ा निवासी रामकरन, रामबरन, रामश्री के अलावा चिलौला गांव निवासी मुन्नीलाल, नरेश, सुरेश, रामकली, मोतीलाल, शिवकुमार, रामशंकर ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन का बैनामा कर दिया था। इसमें लेखपाल प्रवीण कुमार व राजस्व निरीक्षक जगदीश सिंह भी शामिल थे। अजगैन पुलिस ने कमलेश यादव की तहरीर पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीएम सूरज यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



- पिता को मृतक दिखा जमीन का बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें