फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरचौरासी (उन्नाव)। नेवाजी प्रकरण में शुक्रवार रात पुलिस ने एटा निवासी एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गांव से किशोरी को ले जाने के बाद नेवाजी ने उसे एटा निवासी युवक के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, उसे बंधक बनाने व उससे दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 2 दिसंबर को बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पिता ने पड़ोसी गांव के नेवाजी नाम के युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया था। एक माह बाद पुलिस किशोरी को दिल्ली से वापस ला सकी थी। किशोरी ने कलमबंद बयान में नेवाजी पर खुद को बहला फुसलाकर ले जाने और बाद में उसे बेच देने का आरोप लगाया था। ऐसे में पुलिस ने एटा जनपद के नवीननगर निवासी मानेश को गिरफ्तार किया है। किशोरी के अनुसार नेवाजी ने उसे मानेश के हाथों बेचा था। वह एक माह तक मानेश के पास ही थी। पुलिस ने मानेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार मानेश शुक्रवार को फतेहपुरचौरासी आया हुआ था। उसे लवानी से गिरफ्तार किया गया है। नेवाजी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फरार नेवाजी की तलाश में पुलिस टीमें दे रहीं दबिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें