फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पुलिस को मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में शिक्षक की सिर कूंचकर की गई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी है। पुलिस के अनुसार हत्या में करीबी लोग शामिल हैं। जल्द ही घटना का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



शहर के जवाहर नगर के केवटा तालाब निवासी आदर्श मिश्रा (24) का शव 7 जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र में लोनी नाला में मिला था। आदर्श की हत्या सिर कूंचकर की गई थी। आदर्श की मां सीमा देवी ने किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया था। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी।

मृतक आदर्श की अपने ही एक रिश्तेदार से फोन पर कई बार बात हुई थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि नशेबाजी को लेकर आदर्श का उसी रिश्तेदार से घटना वाले दिन विवाद भी हुआ था। पुलिस को शक है विवाद में ही उसकी हत्या की गई है। घटना की जांच कर रहे दही चौकी इंचार्ज हसीबी अहमद ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस ने खंगाली मोबाइल डिटेल, करीबी पर शक
- नाले में मिले युवक के शव का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें