फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र की ग्रामसभा करदहा के मजरे तनगापुर में गरीबी व बीमारी से परेशान किसान ने घर के आंगन में पेड़ में फांसी का फंदा लगा जान दे दी। सुबह घटना का पता चला। घरवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामसभा करदहा के मजरे तनगापुर निवासी नंदन (25) पुत्र स्व. श्रीकृष्ण काफी दिनों से फाइलेरिया की बीमारी से परेशान था। परिजनों के मुताबिक दाहिने पैर में फाइलेरिया होेने से करीब छह महीने से उसका इलाज लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा था। धीरे-धीरे घाव में कैंसर बन गया। इससे चार महीने पहले उसके पार का कुछ हिस्सा भी काटना पड़ा था। पिछले सप्ताह उसी पैर में फिर दर्द शुरू हो गया।

डाक्टर ने पूरा पैर काटने की बात कही थी। इससे परेशान नंदन ने शनिवार रात पेड़ में अपना गमछा बांधकर गले में फंदा कस लिया। रविवार सुबह परिजनों ने शव देखा तो होश उड़ गए। भाई भुल्लन की सूचना पर ग्राम प्रधान नरेंद्र तिवारी ने शव का पंचनामा भरा इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस को बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें