फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई से जुड़ा है आसिफ की हत्या का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के बरुइन गांव में गत शुक्रवार को गोली मारकर हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस लगातार भागदौड़ कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आसिफ की हत्या का तार आशनाई से जुड़ा हुआ है। दावा किया कि बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को दशहरा पर्व के दिन दोपहर में बरुइन गांव निवासी मकबूल खान का पुत्र आसिफ खान (22) नमाज पढ़कर घर लौटा था। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे फोन आने पर वह मोबाइल से बात करते हुए घर से निकल गया था। वह बात करते हुए जैसे ही घर से सौ मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क के पास पहुंचा था, पहले से खड़े बाइक सवार बदमाश सीने में गोली मारकर फरार हो गए थे। घायलावस्था में परिवार के लोग उसे ट्रामा सेंटर ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमानिया-सैयदराजा मार्ग पर पांच घंटे तक जाम लगाया था। इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी, लेकिन घटना के तीसरे दिन भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि आसिफ की हत्या का तार आशनाई के मामले से जुड़ा है। बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें