फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

युवकों की नहीं हुई पहचान, औरास के जमाल नगर गांव के पास हुआ हादसा
औरास पीएचसी में पुलिस, यूपीडा कर्मियों में रात 11 बजे तक चल रही खींचतान
अमर उजाला ब्यूरो
औरास। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने युवकों को औरास पीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात पर यूपीडा व औरास पुलिस में एक घ्ंाटे तक खींचतान चलती रही।
विज्ञापन

लखनऊ आगरा एक्स्पेस-वे पर सोमवार रात करीब 10 बजे लखनऊ की ओर जा रहे दो स्कूटी सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर जा गिरे और बोलेरो के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा एंबुलेंस घायल युवकों को लेकर औरास अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवकों की मौत की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने यूपीडा कर्मियों से शव जिला अस्पताल भेजने की बात कही। उन्होंने साफ इंकार कर दिया। औरास थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार एक युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जिसमें सुलतानपुर निवासी मुकेश का नाम दर्ज है। जबकि दूसरे युवक का नाम अमित बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने पहचान की पुष्टि नहीं की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बोलेरो को पकड़ लिया गया है। वहीं शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें