फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से लूट करने वालों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ तेहपुर चौरासी। मेडिकल स्टोर की गुल्लक से रुपये लूटकर भाग रहे कार सवार आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी कानपुर जनपद के बिठूर बार्डर पर पकड़े गए थे। फतेहपुरचौरासी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


फ तेहपुर चौरासी के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामबहादुर शुक्ल का मोहल्ले में ही कालीमिट्टी दबौली मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। रविवार शाम को छह युवकों ने उसके गुल्लक से 16 हजार रुपये निकाल लिए थे। रामबहादुर के विरोध करने पर वह कार में बैठकर भाग निकले थे। पीड़ित की सूचना पर कानपुर पुलिस ने बिठूर बार्डर से आरेापियों को पकड़ लिया था।

देर रात फतेहपुरचौरासी पुलिस सभी आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस ने जिन युवकों को हिरासत में लिया है उनमें फर्रुखाबाद निवासी अर्चित, दीपक, हिमांशु, सौरभ जोशी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित से सभी की पहचान भी कराई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें