फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार नगदी और बाइक लूट की फर्जी सूचना पर हांफी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दो युवकों ने 15 हजार रुपये और बाइक लूट की फर्जी सूचना आसीवन पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर दोनों युवक नशे में मिले। बाइक सवार दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों का 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन



सोमवार रात करीब 10 बजे आसीवन थाना पुलिस और 100 नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों में से एक ने अपने साथ 15 हजर रुपये और दूसरे ने मोटरसाइकिल लूट की सूचना दी। एसओ जयशंकर सिंह टीम के साथ थानाक्षेत्र के कुलहा अटौरा पर पहुंच गए।

एसओ ने जब दोनों युवकों से पूछताछ करनी शुरू की तो उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक कुलहा अटौरा निवासी जितेंद्र पुत्र पुतान और कौशलेंद्र उर्फ करिया पुत्र छोटेलाल निवासी भेड़हाखेड़ा हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से जा रहे थे। नशे में होने के बाद दोनों की बाइकें कुछ रगड़ गई थीं। इस पर दोनों ने फर्जी लूट की सूचना दे दी। मामला गलत पाए जाने पर दोनों का 151 में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आसीवन पुलिस ने सूचना देने वाले बाइक सवार नशे में मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें