फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। लाइब्रेरी में ट्रेेनिंग के लिए जा रही युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने घरवालों को जानकारी दी। बहन के साथ छेड़छाड़ सुन भाई ने आरोपी युवक को पीटा और उसे लेकर कोतवाली पहुंच गया। कुछ देर बाद आरोपी का भाई भी कोतवाली पहुंचा और एसएसआई को घटना की जानकारी दी। एसएसआई ने मारपीट करने वाले युवक को भी कोतवाली में बैठा लिया। बाद में दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर शिकायत वापस ले ली। इस दौरान कोतवाली में एक घंटे से अधिक समय तक लोगों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार सुबह शहर की लाइब्रेरी में ट्रेनिंग के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बहन के साथ बदसलूकी सुन भाई ने आरोपी युवक को रास्ते में ही पकड़ लिया और जमकर पीटा। इससे उसके भी गंभीर चोटें आ गईं। मारपीट के बाद पीड़िता के परिजन कोतवाली पहुंच गए। वहीं दूसरा पक्ष भी मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचा। युवती की मां और आरोपी युवक के भाई ने आपस में काफी देर तक बातचीत की। दोनों पक्षों ने एसएसआई से सुलह की बात कही। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक मामला पेशबंदी का था। एक जून को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


-युवती के भाई ने आरोपी युवक को पीटा
- दोनों पक्षों ने कोतवाली में किया समझौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें